फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर मीठा जल बांट कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन/ददाहू/पांवटा साहिब(सिरमौर)। निर्जला एकादशी का पर्व शनिवार को जिला में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में मीठे पानी की छबील लगाई गई।
जिला मुख्यालय नाहन में लोगों ने बड़ा चौंक, चौगान, बस स्टैंड, बिरोजा फैक्टरी के नजदीक मीठे पानी की छबील लगाई। गर्मी से परेशान लोगों ने यहां पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ददाहू क्षेत्र में भी कई जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। ददाहू के मुख्य बाजार में शरबत और हलवे की छबील लगाई गई। कई महिलाओं ने व्रत भी रखा। जबकि पांवटा क्षेत्र में परशुराम चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, स्टेट बैंक के सामने, एनएच मार्ग केदारपुर, तारूवाला, आदर्श कॉलोनी के सामने, इंडेन गैस एजैंसी कार्यालय के सामने, बाजार, पुरूवाला, बाबा गरीबनाथ मंदिर के निकट, भंगानी में मीठे पानी की छबील लगी। यहां मस्जिद के निकट भी पानी की छबील लगाई गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें