अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ...’! विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरमौर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कई नारों से गूंज उठा। स्कूली विद्यार्थियों ने जागरूकता रैलियां निकालकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस अवसर पर कई स्कूलों में नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला सहित कई स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं।
एसवीएन स्कूल नाहन में पर्यावरण सोसायटी ने अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित की जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत। जबकि एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला वरिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस स्पर्धा में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में अरशद नेसार व सानिध्य गुप्ता ने पहला, शिवांश व योगेश ने दूसरा, आर्यन व स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर एसवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ठाकुर, पर्यावरण सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी मौजूद रहे।
रावमापा बर्मा पापड़ी में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली और स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव नोटियाल की अगुवाई में पौधरोपण भी किया गया। हाई स्कूल बोहलियों में भी कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में प्रधानाचार्य आलोक कटोच की अगुवाई में स्कूली बच्चों ने डिमकी मंदिर व मारकंडा नदी के निकट सफाई की। टोकियों में मुख्य अध्यापक देवेंद्र कुंडलस की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुए।
रावमापा जमटा, कैंट हाई स्कूल नाहन, रावमापा बेचड़ का बाग में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उधर, राजकीय उच्च विद्यालय जंगलाभूड़ में, रावमा पाठशाला व राजकीय प्राथमिक पाठशाला भेड़ों में प्रधानाचार्य श्याम सिंह की अगुवाई में स्पर्धाएं आयोजित की गईं। स्कूली बच्चों ने रैली भी निकाली।