फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 माइनों का निरीक्षण करेगी तीन टीमें

विज्ञापन
गर्ब्यांग से लखनपुर के लिए रोड की कटिंग करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के यमुना होटल में 26 वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सिरमौर माइन ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर निरीक्षण टीम को रवाना किया। गठित की गई 3 टीमें 22 माइनों का निरीक्षण करेंगी। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षण टीम के सदस्यों को निरीक्षण किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान टीम सदस्यों को निरीक्षण प्रक्रिया के बारे में जय सिंह ठाकुर एंड संस के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद तिवारी व सीसीआई माइन हेड एसबी चतुर्वेदी ने खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

गठित तीन टीमों को मार्किंग में गोपनीयता बरते जाने की बात कही। अशोक छाबड़ा ने कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन किया। इस वर्ष कुल 22 माइनें हैं जिसमें 5 मैकेनाइज्ड, 16 हॉफ मैकेनाइज्ड व 1 अंडरग्राउंड माइन शामिल है। 26वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के दौरान इन माइनों पर टीमें पहुंचेंगी। इनका निरीक्षण होने पर पुरस्कार वितरण सप्ताह के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिरमौर माइन संघ अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर, महाप्रबंधक माइन आरपी तिवारी, एस चतुर्वेदी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन चतर सिंह तोमर, जगदीश आनंद, फतेह सिंह तोमर, चंद्रमोहन शर्मा, शेर सिंह, अशोक तोमर, एके छाबड़ा, अजय कुमार, एसए राय, बिशन सिंह, आर मिश्रा समेत विभिन्न खनन पट्टों के संचालक व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें