फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या ब्रदर्स ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सूर्या ब्रदर्स ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
जहारवीर विंटर क्रिकेट कप 2018 का आयोजन
तपेंद्र को मिला मैन ऑफ द सीरीज
नाहन (सिरमौर)।
यूथ क्लब केंथू की ओर से जहारवीर विंटर क्रिकेट कप 2018 का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 32 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल सूर्या ब्रदर्स चुनवी और राहुल ब्रदर्स के बीच खेला गया जिसमें सूर्या ब्रदर्स चुनवी की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल कुठाह और केंथू के बीच खेला गया जिसमें कुठाह टीम विजयी रही।
फाइनल मैच कुठाह और सूर्या ब्रदर्स चुनवी के बीच खेला गया। इस मैच में सूर्या ब्रदर्स चुनवी के कप्तान विशाल सूर्या ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 117 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में 117 रनों का पीछा करने उतरी कुठाह की टीम केवल 85 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या ब्रदर्स चुनवी ने यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब कुठाह टीम के रोहित को दिया गया, जबकि सूर्या ब्रदर्स के तपेंद्र को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। नीरज ठाकुर ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का खिताब जीता। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त परियोजना अधिकारी इंद्र सिंह राणा ने विजेता टीम सूर्या ब्रदर्स चुनवी को पुरस्कार देकर सम्मानित यिका। विजेता टीम को पंद्रह हजार रुपये और उप विजेता टीम को 7500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें