फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनवाला स्कूल में विज्ञान-गणित मेले का आयोजन

विज्ञापन
सैनवाला स्कूल में विज्ञान-गणित मेले आयोजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में प्रयास प्लस कार्यक्रम के तहत विज्ञान-गणित मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मेले में छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने विज्ञान व गणित विषय के तहत कई तरह के मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन


इसमें अनन्त पथ, वर्षा जल संग्रहण, पाचन तंत्र, संपूरक, पूरक कोण, पाई की उत्पत्ति, योग्य प्रतिलोम, पाइथागोरस प्रमेय आदि प्रमुख रहे। इन मॉडलों का प्रधानाचार्या अपर्णा गोयल, एसएमसी प्रधान दिनेश चंद, सभी एमएमसी सदस्यों, अभिभावक गणों तथा विद्यालय के अध्यापकों ने निरीक्षण भी किया। अभिभावकों ने बच्चों के मॉडलों को खूब पसंद किया। इस दौरान उनकी प्रतिभा को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें