अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दूसरी दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब की डोडली निवासी रेखा नेगी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भतीजा मोहित चौहान अपना मोटरसाइकिल नंबर एचपी17ए-1384 को लेकर गोजर की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान सामने से एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने गलत दिशा में आकर मोहित के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोहित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
------------