फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने सड़कों की दशा देख घेरा स्थानीय नेतृत्व

विज्ञापन
road
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र की चुनावी रैली में कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का सीपीएस होने के बावजूद उनके क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय है। सड़कें इतनी खस्ताहालत और तंग है कि एक साथ दो वाहनों का चल पाना मुश्किल है। जबकि यह सड़कें डबललेन या फोरलेन होनी चाहिए थी।


योगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 68 राष्ट्रीय उच्च मार्गों का सर्वेक्षण व डीपीआर तक बनाने में नाकाम रही है। इसको देखकर लगता है कि कांग्रेस सरकार जनता के हित में होने वाले इस तरह के विकास को नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बल, वीर से वीरता व सिंह तीनों की अधिक आवश्यकता है क्योंकि हिमाचल में अब डबल इंजन की सरकार बनने जा रही हैं, इसके तार सीधा केंद्र से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रेणुका में आना उनके लिए किसी बड़े सौभाग्य से कम नहीं है। उन्हें यहां पहुंचकर माता रेणुका व भगवान परशुराम के दर्शन का सुअवसर प्राप्त हो पाया। इस मौके पर रेणुका प्रभारी कैलाश पंत, मथुरा के पूर्व विधायक कुलदीप, देविंद्र शर्मा, नरेश सिंह चौहान व पवन चौधरी सहित जिला भाजपा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर, महासचिव दिनेश चौहान, राजेंद्र ठाकुर, सहिराम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, शकुंतला चौहान व दिक़्ल प्यारी सहित भाजपा से जुड़े अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स के लिए-----
कांग्रेस ने फ्लाप करार दी योगी की रैली
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस पार्टी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ददाहू में हुई चुनावी रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं चुनाव प्रचार कमेटी सदस्य बृज राज ठाकुर ने कहा कि भाजपा की रैली फ्लॉप शो रही। भाजपाई रैली में लोगों की भीड़ नहीं जुटा पाए। अधिकतर जगह खोली रह गई थी। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने यहां की सड़कों को लेकर तो अपनी बड़ास निकाल ली लेकिन वह अपने प्रदेश की सड़कों की हालत को भी देख लें। वहां फैल रही अराजकता को लेकर तो वह कुछ नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि हालिया बारिश से रेणुका ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सड़कों को नुकसान हुआ है जिनकी मरम्मत के लिए सरकार ने धन भी मुहैया करवा दिया था। उन्होंने कहा कि योगी का जादू यहां नहीं चलने वाला। यहां की जनता विकास के साथ है।

झलकियां....
1. योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम से आधा घंटे बाद 12:10 बजे सभा स्थल पर पहुंचे।
2. भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत।
3. भाजपा प्रत्याशी बलबीर चौहान ने हिमाचली टोपी और भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
4. योगी की जनसभा में रेणुका के संत महात्मा भी सुनने के लिए पहुंचे।
5. जनसभा के बाद हिमाचल प्रांत के महंत दयानंद भारती के नेतृत्व में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले और उन्हें फिर से रेणुका आने का निमंत्रण भी दिया।
6. भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह व अन्य भाजपा नेताओं ने योगी के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।
7. जनसभा के बाद भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में योगी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें