फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के मुख्य बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस ने नाहन शहर के मुख्य बाजारों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने बाजारों के प्रवेश द्वार पर ही वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है।


साथ ही होमगार्ड व पुलिस के जवानों को प्रवेश द्वार पहरा देने के लिए तैनात कर दिया है। ‘अमर उजाला’ ने बाजारों में वाहनों के प्रवेश को लेकर कई बार प्रमुखता से खबरों को प्रकाशित किया है। बाजार में जाने के लिए दिल्ली गेट, बस स्डैंड, महलात की घाटी व गुन्नूघाट आदि जगहों से छोटे वाहनों की एंट्री होती है। पहले ही बाजार की सड़कें काफी तंग हैं। वहीं वाहनों के बाजार में दौड़ने से खरीदारों को भी भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन



हालांकि, बाजार में वाहनों का ले जाना प्रतिबंधित है लेकिन कई दुकानदार व वाहन चालक बेरोकटोक दो पहिया वाहनों को बाजार ले जाते हैं। कई बार भीड़भाड़ वाले बड़ा चौक, छोटा चौक, हिंदू आश्रम व गुन्नूघाट आदि स्थानों पर दो पहिया वाहनों से हादसे की संभावना बनी रहती है। बाजार में वाहन लाने जाने के लिए टाइम भी फिक्स किया गया है। बावजूद इसके भी वाहन चालक बाजार में वाहनों के ले जाने पर परहेज नहीं करते।


कई बार पुलिस भी ऐसे वाहन चालकों के चालान काट चुकी है। इस बार त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने जवानों को तैनात कर दिया है। बाजारों के मुख्य प्रवेश द्वार पर होमगार्ड व पुलिस कर्मी पहरा देने के लिए तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, शहर के ट्रैफिक प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। यदि कोई बाजार में वाहन दौड़ाते पाया गया तो उसका चालान काटा जाएगा। बाजारों के प्रवेश द्वार पर जवानों को भी तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें