फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डेंगू के 31 और मामले, आंकड़ा 900 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के 31 और मामले, आंकड़ा 900 के पार
विज्ञापन

नौ मरीजों में स्क्रब टायफस की भी हुई पुष्टि

सिरमौर में जारी है दोनों बीमारियों का प्रकोप

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में डेंगू और स्क्रब टायफस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लिहाजा, स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

दो दिन के भीतर जिले में डेंगू के 31 और नए मामले मिले। इसके साथ जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 913 पहुंच गया है। वहीं, 9 मरीजों में स्क्रब टायफस की भी पुष्टि हुई है। ऐसे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 342 पहुंच गया है।

बता दें कि जिले में डेंगू लगातार पांव पसार रहा है तो वहीं स्क्रब टायफस भी अभी खत्म नहीं हो रहा है। वैक्टर जनित इन दोनों बीमारियों के रोजाना सामने आ रहे मामलों से जहां स्वास्थ्य विभाग की चिंता काफी बढ़ रही है, वहीं लोगों में भी अभी दहशत का माहौल बरकरार है।
विज्ञापन


पिछले ढाई महीनों में इन दोनों बीमारियों ने सैकड़़ों लोग अस्पताल पहुंचाए हैं। अब भी जिले के कई अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कई लोग सरकारी अस्पतालों से अपना उपचार करा रहे हैं तो कई निजी अस्पतालों में भी उपचाराधीन हैं।

इस बार जहां डेंगू का प्रकोप पिछले सालों की तुलना में काफी बढ़ा है, वहीं स्क्रब टायफस के मामले भी इस साल काफी ज्यादा सामने आ चुके हैं।

उधर स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा है। कई जगह बैठकों के दौरान लोग जागरूक किए जा रहे हैं, तो स्वास्थ्य खंड राजपुर में बीएमओ डाॅ. केएल भगत ने विशेष अभियान जारी रखे हैं।

इतना जरूर है कि नगर परिषदों की ओर से शहरों में फॉगिंग का काम लगातार जारी नहीं रखा गया है। डेंगू के शुरुआती दौर और बीच में कुछ स्थानों पर नगर परिषद नाहन ने शहरों में फाॅगिंग की। इसके बाद इसे जारी नहीं रखा गया। यही हाल पांवटा नगर परिषद का भी है।
विज्ञापन


जबकि, सीएमओ डाॅ. अजय पाठक नगर परिषदों को दोबारा फाॅगिंग करने के निर्देश भी दे चुके हैं। दवाओं के छिड़काव व फाॅगिंग के अभाव में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

सीएमओ डाॅ. अजय पाठक ने जिले में दो दिन के भीतर डेंगू के 31 और स्क्रब टायफस के 9 मामले मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें