नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक अजय सोलंकी। संवाद
प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा : सोलंकी
300 कार्यकर्ताओं के साथ धर्मशाला कूच करेगी नाहन ब्लॉक कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आपदा जैसी भारी चुनौतियों के बावजूद सरकार का एक साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि 11 दिसंबर को जिला सिरमौर धर्मशाला में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करने जा रहा है। व्यवस्था परिवर्तन में सरकार के एक वर्ष के कार्यक्रम में नाहन ब्लाॅक कांग्रेस से 300 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश के भाजपा नेताओं ने प्रदेश पर आई त्रासदी के दौरान राहत की कोरी घोषणाएं कर केवल अपने गाल बजाने का काम किया है। वहीं, प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद पीड़ितों के हर दर्द को साझा किया है।
सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियां भरा और व्यवस्था परिवर्तन में बेमिसाल रहा है। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी के साथ तैयार किया है। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस के साथ है।