फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीएचसी शंभूवाला में 30 लोगों को लगी प्री-एक्सपोजर रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को रैबीज के लक्षण और बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

मात्तर में कुत्ते के काटने के बाद हुई थी गाय की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूवाला में मंगलवार को 30 लोगों को प्री-एक्सपोजर रैबीज वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के साथ लोगों को रैबीज के लक्षण, संक्रमण की आशंका और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
दरअसल, नाहन विकास खंड के मात्तर गांव में कुत्ते के काटने के बाद एक गाय की मौत हो गई थी। इसके बाद एक समारोह में इसी गाय के दूध से तैयार पेय का सेवन करने वाले लोगों में रैबीज संक्रमण की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए संबंधित लोगों के आग्रह पर प्री-एक्सपोजर रैबीज वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 150 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। मंगलवार को पीएचसी शंभूवाला में 30 लोगों को प्री-एक्सपोजर वैक्सीन दी गई। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को रैबीज से बचाव के उपाय बताए। उन्हें बताया गया कि कुत्ते या किसी अन्य संदिग्ध संक्रमित पशु के संपर्क में आने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सलाह लें। कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि पीएचसी शंभूवाला में मंगलवार को 30 लोगों को प्री-एक्सपोजर रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें