हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल पांवटा साहिब बायस अड्डा परिसर का
-कहा, पांवटा साहिब में करीब 30 लाख रुपये लागत से ट्रांसफार्मर और चार्जिंग स्टेशन कार्य पूरा
-हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम प्रबंध निदेशक ने किया बस अड्डे का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश में 297 नई ई-बसें बहुत जल्द स्टेट को प्राप्त कर लेगा। कॉरपोरेशन के पास ये बसें संचालन के लिए पहुंचेंगी। ये बसें हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, कालाअंब, बद्दी-नालागढ़, ऊना, देहरा, नूरपुर इंदौरा समेत मैदानी क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। इसी योजना के तहत सिरमौर के पांवटा साहिब, नाहन बस अड्डे पर भी ट्रांसफार्मर और ई-चार्जिंग स्टेशन योजना कार्य पूरा हो चुका है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने रविवार को बस अड्डा परिसर का औचक निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही।
प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पांवटा बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। एक बेबी फीडिंग रूम तैयार कर दिया गया है। बस अड्डे के पीछे भूमि पर मिनी स्टोरेज, बस की छोटी-मोटी मरम्मत पांवटा में ही हो सकेगी। परिसर में कुछ दुकानें नई बनी हैं। प्रदेश में चलने वाली पर्याप्त मात्रा में ई-बसों के संचालन से मैदानी इलाकों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस योजना के तहत पांवटा साहिब में करीब 30 लाख रुपये से ट्रांसफार्मर व ई- चार्जिंग स्टेशन कार्य पूरा हो चुका है। स्रोत की कमी के चलते कुछ रूट बंद हैं, उनको संचालन के भी प्रयास होंगे।
इससे स्थानीय बस अड्डे से राजस्व बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश के चालक-परिचालक जिला सिरमौर के साथ रविवार को बैठक में बातचीत के दौरान कई मांगों व मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। पांवटा साहिब बस अड्डे पर ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग की मांग लोगों ने उठाई। बस अड्डे को लेकर साफ-सफाई की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। बेहतर व्यवस्था के लिए एक अतिरिक्त सफाई कर्मी की व्यवस्था होगी। एमडी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चूड़धार समेत धार्मिक यात्राओं के लिए जिलाधीश के माध्यम से मांग आने पर निगम बस की व्यवस्था की जा सकेगी।