फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 29 खिलाड़ी किए चयनित

विज्ञापन
नाहन में क्रिकेट ट्रायल के दौरान शॉट खेलता युवक। स्रोत: क्रिकेट संघ
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। जिला सिरमौर क्रिकेट संघ ने रविवार को नाहन के चंबा मैदान में अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 29 खिलाड़ियों का चयन किया। इससे पूर्व जिलेभर से आए युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संघ के जिला महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि चयनित टीम ऊना में 16 जनवरी से होने वाली क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेगी। इससे पूर्व 25 दिसंबर से नाहन के चंबा मैदान में चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर अनुदीप शर्मा, आदित्य कटोच मिलकर आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में कृष जैन, शौर्य, उज्ज्वल, दीवान, दक्ष ठाकुर, इशान, आदित्य पाल, आरव, आयाम पठानिया, हार्दिक शर्मा, आकाश, साहिल, आर्यन, आर्यव्रत, अंश, अखिलेश, अश्वन, आयुष ठाकुर, दिशांत तोमर, सौरव कुमार, आशु कुमार, नितीश कुमार, जपनीत, लक्ष्य परमार, आदित्य सिंगटा, आदर्श ठाकुर, शौर्य, कर्ण धीमान और अनुराग चौहान शामिल हैं।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें