फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर में 26600 श्रद्धालुओं ने किये माता के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब। सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चल रहे शारदीय नवरात्र मेले के सातवें दिन रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में हाजिरी लगाई। हरियाणा के शहरों कैथल, पिहोवा, अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत, करनाल, जींद, हिसार, सोनीपत और अन्य स्थानों के अलावा पंजाब, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश से 26600 श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे।
विज्ञापन

रविवारीय अवकाश होने के कारण स्थानीय श्रद्धालु भी भारी संख्या में त्रिलोकपुर पहुंचे। हर रोज की भांति मंदिर को मुख्य आरती के बाद दर्शनों के लिए खोल दिया गया था। मंदिर परिसर दिन भर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि नवरात्र मेले के सातवें दिन 26600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 901800 रूपये नगदी, 9 ग्राम 900 मिलीग्राम स्वर्ण और 2659 ग्राम चांदी माता को अर्पित की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें