नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 25 और मामले आए हैं, जबकि 25 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में जिले में 165 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 368 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 25 लोग संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर के तहत 170 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें 153 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 27 सैंपलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत लिए गए 198 सैंपलों में से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि बुधवार को कोरोना से 25 लोग संक्रमित जबकि 25 स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से टेस्ट और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।