फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की 235 करोड़ योजना कार्य सर्वसम्मति से पारित

Wed, 27 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। बुधवार को जिला परिषद बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सिरमौर के 6 विकास खंडों को मनरेगा के तहत 235 करोड़ कार्य योजना सर्वसम्मति से पारित की गई है। इसमें करीब 145 करोड़ राशि मजदूरी को व 90 करोड़ की राशि सामग्री पर व्यय करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष जिला परिषद दलीप चौहान ने कहा कि कार्य योजना के तहत जिले में कुल 28117 विकास कार्य कार्यान्वित होंगे। मनरेगा के तहत पांवटा साहिब विकास खंड में 59 करोड़  की 4104 विकास कार्य की शेल्फ तैयार की है। जबकि राजगढ़ विकास खंड के 4844 विकास कार्य को 39 करोड़, नाहन विकास खंड के 4540 विकास कार्यों के लिए 59 करोड़ की, शिलाई ब्लॉक के 3262 विकास कार्य के लिए 26 करोड़, पच्छाद ब्लॉक के 5847 विकास कार्य के लिए साढ़े 15 करोड़ व  संगड़ाह विकास खंड  के 5520 विकास कार्यों के लिए साढ़े 34 करोड़ की शेल्फ तैयार की गई है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा के तहत प्रत्येक पंचायत में स्थानीय आवश्यकतानुसार विकास हेतु शेल्फ तैयार की गई है जिसमें 60 प्रतिशत बजट जल संरक्षण पर व्यय किया जाना अनिवार्य है। जिप सदस्यों व अधिकारियों से विकास कार्यों में गुणवता और समयबद्धता पर ध्यान देने को कहा गया है जिससे स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जा सकें। पशुओं के लिए पानी पीने को जोहड़ उपलब्ध हो सके।


जिले में सूखे से पानी की समस्या पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सवाल का जवाब देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण  विकास, मनमोहन शर्मा ने कहा कि पानी की समस्या से निपटने को ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिन स्थलों पर जिले में ज्यादा गंभीर पानी की समस्या होगी, वहां पर टैंकरों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सर्दी के मौसम के दौरान कम बारिश होने के कारण पानी की समस्या पूरे देश में गंभीर है। इससे निपटने को सभी लोगों का आपसी समन्वय व सहयोग होना जरूरी है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की गंभीर समस्या वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण जारी है। सर्वे की रिपोर्ट मिलने पर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति टैंकर के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक उद्योग विभाग जीएस चौहान ने कहा कि जिले में नए उद्योगों के लिए उपयुक्त स्थल चिंहित किए जा रहे हैं जिससे नए उद्योग स्थापित हो सकें। इससे स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। छोटे उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा। इसके लिए हर जिला परिषद क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजन किया जाएगा जिसमें जिप, बीडीसी, पंचायत प्रधान समेत चयनित प्रतिनिधियों के साथ मंथन किया जाएगा।
बैठक में जिप उपाध्यक्षा परीक्षा चौहान, पूर्व जिप अध्यक्ष श्रीमती दयाल प्यारी, विनय कुमार, अन्य जिप सदस्य, जिला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्री, उप निदेशक डीआरडीए विवेक शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें