फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में स्थापित हुआ पहला आधुनिक बायोगैस प्लांट

Tue, 26 Apr 2016 07:42 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के समीप बालासुंदरी गौसन में पहला आधुनिक बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया। आधुनिक तकनीक से लैस इस प्लांट का किसानों एवं पशु पालकों को अधिक लाभ मिलेगा। इससे उन्हें अब महंगी घरेलू गैस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



पशुपालन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. नीरू शबनम ने बताया कि यह आधुनिक बायोगैस प्लांट प्री-फ्रे ब्रिकेटिड फाइबर ग्लास से बना है। यह मात्र दो दिन में ही तैयार हो जाता है। इसके लिए मात्र स्ट्रक्चर को एक गड्ढा खोदकर उसमें रखना होता है। जबकि पुरानी तकनीक से बायोगैस प्लांट लगाने में एक माह से अधिक का समय लगता था।


उन्होंने बताया कि सिरमौर में यह पहला बायोगैस प्लांट है। यह बायोगैस प्लांट पन हिमालयन ग्रुप रानीखेत की ओर से लगाया जा रहा है। जल्द ही किसानों एवं पशु पालकों को इस तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर नप के पूर्व चेयरमैन संजीव शर्मा, राजिंद्र बंसल आदि कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें