फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में कोरोना के 23 नए मामले, 11 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में सोमवार को कोरोना के 23 नए मामले आए हैं जबकि 11 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में 115 सक्रिय मामले हो गए हैं। विभाग की ओर से सोमवार को आटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 503 सैंपल की जांच की गई। मेडिकल कॉलेज नाहन सहित अन्य अस्पतालों में आरटीपीसीआर लैब में 34 सैंपल की जांच की गई। इनमें दो संक्रमित जबकि 32 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत जांचे गए 469 सैंपल में से 21 संक्रमित और 448 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना के 23 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि 11 लोग स्वस्थ हुए हैं। विभाग की ओर से जिले के अस्पतालों में 503 सैंपल की आरटीपीसीआर और रैपिड जांच की गई। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 21,522 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 21,178 स्वस्थ्य और 229 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा 115 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें