फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ कॉलेज की 23 एनसीसी छात्राओं ने उतीर्ण की बीईई और सीईई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

थल सेना में सीधी भर्ती और केंद्र व राज्य के अधीन सेवाओं में मिलेगी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ कॉलेज की एनसीसी इकाई (छात्रा वर्ग) ने बीईई और सीईई परीक्षा उत्तीर्ण की है। कॉलेज की सीटीओ डॉ. शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2024 में एनसीसी की छात्राओं ने बीईई और सीईई प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी थी। महाविद्यालय की 14 छात्राओं ने बीईई प्रमाण पत्र परीक्षा दी और सभी कैडेट्स उत्तीर्ण हुए।
इसके अतिरिक्त सीईई प्रमाण पत्र के लिए दस कैडेट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें से नौ कैडेट्स उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि थल सेवा में सीधी भर्ती व केंद्र व राज्य सरकार के अधीन सेवाओं में प्राथमिकता इन कैडेट्स को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य महाविद्यालय राजगढ़ डॉ. राजेंद्र वर्मा ने सभी एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी और कहा कि जीवन में अनुशासन समर्पण, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से ही वह अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें