फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़धार में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चूड़धार में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश
विज्ञापन

नौहराधार और हरिपुरधार क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित, बाजार में लगा जाम
मौसम खराब होने से स्कूलों में पहुंच रहे महज दस फीसदी बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। चूड़धार में ताजा बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नौहराधार बाजार में बारिश की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। गाड़ियां फंसने के कारण लोगों को घंटों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, स्कूलों में बच्चों की संख्या नाममात्र रह गई है। खराब मौसम के कारण करीब दस फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंच पा रहे हैं।
सोमवार को चूड़धार की चोटी पर ताजा बर्फबारी हुई, जबकि नौहराधार और हरिपुरधार में जमकर बारिश हुई। बर्फीली हवाओं और बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। क्षेत्र में तापमान माइनस डिग्री से भी नीचे चला गया है। सोमवार दोपहर को नौहराधार और हरिपुरधार का अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चूड़धार की चोटी पर 17 से 20 फीट बर्फ जम गई है। मौसम खराब होने के कारण स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड बढ़ने के कारण 10 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। मौसम खराब होने के कारण परिजन अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी चूड़धार मंदिर न आए श्रद्धालु
चूड़धार मंदिर में पुजारी कमलानंद महाराज ने संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यहां पर सोमवार से लगातार बर्फबारी हो रही है। अभी भी यहां पर 12 से 14 फीट बर्फ जमा है। अब फिर बर्फबारी होने से यह 20 फुट तक पहुंच जाएगी। उन्होंने पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह चूड़धार की यात्रा पर न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें