फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के जयकारे से गूंजा नाहन

विज्ञापन
रानीताल मंदिर में श्रीकृष्ण को झूला झुलाता एक बालक। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे से गूंज उठा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिरमौर जिले में धूमधाम के साथ जगह-जगह कई आयोजन हुए। जबकि, रात को भजन-कीर्तन एवं श्रीकृष्ण जन्म की रस्म का भी आयोजन किया गया। जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर लोगों ने व्रत भी रखे।
विज्ञापन

नन्हें-मुन्ने बच्चों में इस त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को आकर्षक लड़ियों से सजाया गया था। इन मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल लगी रही। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का पालना भी लगाया गया था। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ बाल-गोपाल को पालना झुलाया। शाम के समय मंदिरों में झांकियां भी सजाई गईं। शिवजी, पार्वती, राक्षस, राम-सीता, कृष्ण भगवान, हनुमान आदि की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जिला के शिलाई, पांवटा, संगड़ाह, राजगढ़, सराहां आदि क्षेत्रों में जन्माष्टमी की खूब धूम रही। कालाअंब मंदिर में जन्माष्टमी पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने श्री कृष्ण कृपा मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वृंदावन के महामण्डेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी ने की। उधर, भंगायनी माता मंदिर हरिपुरधार में भी लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर देवी के दर्शन किए। माता भंगायणी देवी सेवा समिति हरिपुरधार के मैनेजर मोहर सिंह राणा ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर मंदिर में प्रात:काल से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बालासुंदरी मंदिर में भी जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
जन्माष्टमी पर स्कूल में हवन
सराहां (सिरमौर)। बागथन पंचायत के शेखरा-कनुथ में खुले प्लानम स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्कूल प्रधानाचार्य डेविड, प्रवक्ता प्रदीप शर्मा और जोगेंद्र सिंह ने बताया कि यह यज्ञ स्कूल के नए सेशन के शुरू होने के उपलक्ष्य में रखा गया था। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी था। वहीं, डॉ वाईएस परमार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागथन में कृष्ण जन्माष्टमी पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें