फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान ने खो दिया अनमोल रत्न: शिव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान ने खो दिया अनमोल रत्न : शिव सिंह
विज्ञापन

पांवटा में बंद रहा बाजार, शोक सभा में दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को पांवटा बाजार बंद रहा। स्थानीय व्यापार मंडल ने शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान अटल जी को याद किया गया। व्यापारियों ने पूर्व पीएम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पांवटा के वरिष्ठ नेताओं ने भारत रत्न से जुड़ी यादों को साझा किया। शिव सिंह असवाल ने अटल जी की लिखित कविताओं को भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि देश ने अनमोल रत्न को हमेशा के लिए खो दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांवटा व्यापार मंडल ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा आयोजित की। पांवटा के व्यापारियों पूर्व नप अध्यक्ष नरेश खापड़ा, डॉ. प्रेम गुप्ता, मदन मोहन शर्मा, शिव सिंह सवाल, पूर्व नप कमेटी अध्यक्ष संजय सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह कथूरिया, अरविंद गुप्ता, नीलू चौधरी और अश्वनी रॉय समेत व्यापार मंडल पांवटा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। व्यापार मंडल प्रधान अनिंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारियों को स्वेच्छा से बाजार बंद रखने की अपील की गई थी। उधर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पांवटा शिवानी वर्मा और पांवटा नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने कहा कि एशिया ने प्रखर नेता खो दिया है। देश की आने वाली पीढ़ियों तक अटल जी जैसे अनमोल हीरे की चमक रहेगी। महिला मोर्चा की ओर से आयोजित शोकसभा में स्नेहादता, पूनम गुप्ता, सीमा देवी, अनिता देवी, आबिदा, ममता देवी, मंजू शर्मा व अनिता गुप्ता समेत कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें