फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुरेश ने किया प्रेमनगर-चंडोग मार्ग का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
\अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने सोमवार को प्रेमनगर-चंडोग मार्ग का भूमि पूजन किया। इस 16 किमी लंबे मार्ग के निर्माण पर 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्प है। ग्रामीणों की समस्याओं के हल के लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं। इसके बाद विधायक ने सादनाघाट में 6 लाख 50 हजार रुपये से बने पंचायत विश्राम गृह का भी लोकार्पण किया। उनके वहां पहुंचने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद विधायक ने मिडल स्कूल किला कलांच का लोकार्पण भी किया। उसके बाद करीब 82 लाख रुपये से बनने वाली जकानी बठ्यली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इस पेयजल योजना के निर्माण के बाद क्षेत्र के करीब 500 लोगों को पेयजल नसीब हो सकेगा।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि जो भी योजनाएं उनकी विधायक प्राथमिकता में हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी समय रहते हल की जाएंगी।
इस अवसर पर उनके साथ शिव कुमार गुप्ता, सुरेंद्र नेहरू, प्रेम दत्त, बलविंदर, विष्णू दत्त सहित विभाग के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें