फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामना स्कूल को मिला आल राउंड बेस्ट का खिताब

विज्ञापन
sports shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। कफोटा खंड की अंडर-14 वर्ग की खेलकूद स्पर्धा में रावमापा जामना को आल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। जामना स्कूल में आयोजित इस खंड स्तरीय खेलकूूद स्पर्धा का समापन सोमवार को सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी दयाल सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जामना स्कूल की टीम को आल राउंड बेस्ट के खिताब से पुरस्कृत किया। इसके अलावा स्पर्धा के अन्य विजेताओं व उपविजेताओं को भी पुरस्कृत किया। इस स्पर्धा के अंतिम परिणामों में बैडमिंटन स्पर्धा में सीसे स्कूल कफोटा ने जीत दर्ज की। जबकि कबड्डी स्पर्धा में रावमापा कमरऊ ने अपना दबदबा बनाया।
विज्ञापन

वॉलीबाल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा, खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाना ने बाजी मारी। इसके अलावा लोक नृत्य स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामना ने जलवा बरकरार रहा। समूहगान में रावमापा शरली ने जीत दर्ज की। एथलेटिक्स स्पर्धा में जामना स्कूल का दबदबा रहा। योग में रावमापा कमरऊ ने अपना परचम लहराया।
स्कूल के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने बताया कि उनके स्कूल के बच्चों ने खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब वह जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रघुवीर चौहान, प्रताप सिंह चौहान, कुलदीप शर्मा, अतरसिंह, सुरेश फौजी, रमेश चौहान, रमेश शर्मा, गंगा राम शर्मा, स्पर्धा के प्रभारी मायाराम कपूर सहित अन्य उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें