फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जून को गिरनोल में आयोजित होगा जन मंच कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के ग्राम गिरनोल में 3 जून को प्रदेश सरकार का जन मंच कार्यक्रम शुरू होगा। पहले यह कार्यक्रम बांदली पंचायत के ढांढस गांव में होना था, जिसका स्थान बदलकर अब गिरनोल कर दिया गया है।
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल करेंगे। इस दौरान जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी अधिकारी, बोर्ड तथा निगमों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने जनता की समस्याओं का मौके पर ही निदान तथा समाधान करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की ओर से समस्याओं तथा मुद्दों पर एक प्रतिवेदन संबंधित क्षेत्र के पंचायत सचिव, तहसीलदार तथा खंड विकास अधिकारी के माध्यम से एसडीएम शिलाई को भेजना होगा जिन्हें एसडीएम शिलाई प्राप्त शिकायतों तथा प्रतिवेदनों को ई-समाधान पॉर्टल में दर्ज करेंगे। संबंधित विभाग द्वारा इन शिकायतों का समाधान कर ई-पॉर्टल पर समाधान दर्ज करने के साथ-साथ 3 जून को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल की उपस्थिति में शिकायत पत्रों का निपटारा किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि राजस्व विभाग, कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग तथा अन्य विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह जनता को प्रदान की जाने वाली समस्त सुविधाएं तथा प्रमाण पत्र 3 जून को मौके पर ही उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 3 जून को गांव गिरनोल में डाक्यूमेंट राईटर भी उपस्थित रहेंगे तथा मौके पर ही जनता को जारी किए गए प्रमाण पत्रों तथा दस्तावेजों को सत्यापित करेंगे। उपायुक्त ललित जैन ने ग्राम पंचायत बांदली, कांडो भटनोल, बेला बशवा, शिरी क्यारी, शिलाई तथा द्राबील ग्राम पंचायतों के लोगों के साथ-साथ अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों से अपील की कि वह 3 जून को आयोजित होने वाले जन मंच कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस शिविर का लाभ उठाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें