फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय शिरगुल महाराज गेलियो मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)। तीन दिवसीय शिरगुल महाराज गेलियो मेला देवताओं की छड़ी के साथ शुरू हुआ। रविवार को विजट महाराज देवना व शिरगुल महाराज देवामानल की छड़ी के साथ गेलियो के प्राचीन मंदिर में इनका मिलन हुआ।
क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपने आराध्य देवता के दर्शन किए। मेले का शुभारंभ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान उन्होंने 16100 रुपये की राशि मेला कमेटी को दी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिसमें स्कूली बच्चों ने खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल, कबड्डी स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वॉलीबाल स्पर्धा में नौहराधार स्कूल ने हाई स्कूल चौरास तथा दूसरे मैच में शावगा ए ने वाईएससी पबियाना को धूल चटा कर अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार को इस मेले का समापन होगा जिसमें परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि उनके साथ ग्रेट खली भी रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मेला प्रधान जोगेंद्र पुंडीर, अशोक ठाकुर, रविंद्र चौहान, हेतराम भारद्वाज, कपिल ठाकुर, जगमोहन पुंडीर, अजय चौहान, ब्रमानंद शर्मा, सुरेश कुमार, जयप्रकाश पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें