फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने में पूरी होगी गिरि नदी उठाऊ पेयजल योजना

विज्ञापन
ददाहू में गिरि पेयजल योजना का निरीक्षण करते आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन

नाहन की प्यास बुझाने के लिए तैयार की जा रही गिरि नदी उठाऊ पेयजल योजना का कार्य चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। 52.73 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना का 80 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने वीरवार को ददाहू पहुंच कर योजना का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निश्चित समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही धारटीधार क्षेत्र के लिए 6.87 करोड़ की लागत से बनने वाली गिरि नदी-देवका पुड़ला उठाऊ पेयजल योजना का कार्य पूर्ण करने को भी अश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री शीघ्र एक साथ करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत देश कांग्रेस मुक्त की ओर अग्रसर हो रहा है। अब 28 में से 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है। नाममात्र तीन राज्य ही कांग्रेस की झोली में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है। इस मौके पर विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पंावटा के विधायक सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, महासचिव रामेश्वर शर्मा, बलबीर सिंह चौहान, बिरला पंचायत के प्रधान सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आईपीएच का उपमंडल कार्यालय खुलने की जगी उम्मीद
ददाहू में आईपीएच विभाग का उपमंडल कार्यालय खुलने की उम्मीद अब दिखाई देने लगी है। ददाहू पहुंचे आईपीएच मंत्री ने कहा कि गिरि नदी उठाऊ पेयजल योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसकी घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने ददाहू में अतिरिक्त पेयजल टैंकों के निर्माण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि 50 लाख से ददाहू में पेयजल योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें