फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के गुनाहगारों को मिले फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में कैंडल मार्च निकाल कर कठुआ की मासूम बच्ची के लिए इंसाफ मांगा गया। आक्रोशित लोगों ने इस मामले के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग रखी गई। एक मासूम के साथ इस कदर दरिंदगी शर्मसार कर देने वाली घटना है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम को पांवटा में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, समाजसेवी मनिंद्र सिंह, अवतार सिंह गोल्डी और ओपी कटारिया समेत क्षेत्र के लोगों ने कैंडल मार्च में भाग लिया। शहर में कैंडल मार्च निकालने के बाद गुरुद्वारा साहिब के समीप कठुआ की मासूम बच्ची को श्रद्धांजली दी गई। इसमें विरांजना, ओम लता, समीर शर्मा, गुरनाम सिंह, नसीमा बानो, अवतार गोल्डी, ओपी कटारिया, परमजीत बंगा, प्रदीप सिंह, विनय गोयल, मोहनीश मोहन, कंवलजीत सिंह, सलामदीन, रमणीक सिंह, साजिद हाशमी, मालिनी सिंह, अवतार सिंह व जशन बंगा समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इस जघन्य अपराध के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग रखी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें