फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणाएं पूरी, गरीबी का जिक्र कर दिलों का छूने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हितेश शर्मा / सुरेश तोमर
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो दिवसीय सिरमौर दौरे ने विपक्ष में भी एक हलचल पैदा कर दी। दौरे के दौरान न केवल प्रदेश के मुखिया स्थानीय मुद्दों पर दांव खेल गए, बल्कि सीएम ने सिरमौरवासियों को अपनापन टच भी दिया। मजाकिया अंदाज में ही जयराम ठाकुर ने पांवटा व गिरिपार वासियों की नब्ज भी टटोली। सीएम ने क्षेत्र की सभी मांगों को पूरा करने के लिए करोड़ों की घोषणाएं कर एक तरह से चुनावी दांव खेला है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों ने सरकार बनाई है तो सरकार को सबके साथ मिलकर चलना है। वह सिरमौर के लिए नए नहीं है। बल्कि पार्टी में प्रदेशाध्यक्ष होते हुए भी उन्होंने पूरा सिरमौर घूमा है। शिलाई व मंडी की भौगोलिक स्थिति एक जैसी है। उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि वह आज प्रदेश के मुखिया हैं लेकिन सबसे पहले वह मजदूर के बेटे हैं। गरीबी से उनका जुड़ाव रहा है। सरकार को चलाने के लिए जनता का सहयोग उतना ही आवश्यक है, जितना सरकार बनाने में रहा। उन्होंने केंद्र की कल्याणकारी व प्रदेश में चल रही योजनाओं का भी बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स--
बलदेव और बलबीर से भी किया उनके क्षेत्र में आने का वायदा
मंच के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेणुका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौहान व शिलाई के पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर से उनके क्षेत्र में आने का भी वायदा किया। उन्होंने कहा कि अगला टूअर शिलाई व रेणुका विधानसभा का होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें