फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में जमकर बरसे मेघ, चूढ़धार में गिरे फाहे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरमौर में जमकर बरसे मेघ, चूड़धार में गिरे फाहे
बारिश से गेहूं और आम की फसल को पहुंचा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह/ राजपुर/ पांवटा (सिरमौर)। मौसम के बिगड़े तेवर किसानों-बागवानों पर भारी पड़ रहे हैं। पहले ही सूखे की चपेट में आई गेहूं की फसल को तेज हवाएं चलने और बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि आम की फसल भी तूफानी हवाओं ने तहस-नहस कर दी है। बारिश की वजह से खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश इतनी तेज थी कि किसान अपनी फसल को एकत्रित भी नहीं कर पाए।
सिरमौर जिला में बुधवार को जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे चूड़धार में बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। चूड़धार में लगभग चार इंच बर्फबारी की सूचना है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खासकर हवाओं से साथ हुई बारिश से आम को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान जगत राम, राजू, धनवीर सिंह, अमर सिंह, हिरदा राम, सीताराम, बालकराम, रंगीला, सुनील, संतोष, गुरदीप, रामकिशन, देवराज आदि ने बताया कि इन दिनों कंडेला, अदवाड़, डांडा पागर, रामनगर, भगानी, किल्लौड, नवादा, मेहरूवाला, अड़ेन , गोजर आदि क्षेत्रों में गेहूं की कटाई चल रही है। सुबह हुई बारिश ने खेतों में काटकर रखी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भवाई पंचायत में अचानक हाई वोल्टेज आने से कई लोगों की बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए हैं। पंचायत के पूर्व प्रधान जगमोहन चौहान ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने से सूरत सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, राम किशन, दीपक व हिरदा राम के टेलीविजन सेट जल गए।
उधर, सतौन, शिलाई, राजगढ़, नौहराधार, संगड़ाह आदि इलाकों में भी बारिश हुई। हालांकि, बारिश से कहीं पर यातायात प्रभावित होने की सूचना नहीं है।
-------------भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें