अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। इस दौरान जहां मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया, वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। कार्यक्रम में पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय शूटर समरेश जंग वरिष्ठ अतिथि के रुप में शामिल रहे।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य प्रो. केवी सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। कॉलेज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी ने कॉलेज के लिए बेहतर सड़क, पेयजल सुविधा, चारदिवारी की फेंसिंग करवाने की बात कही। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये भी प्रदान किए जिसके बाद मुख्यातिथि व वशिष्ठ अतिथि ने शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया। इसमें वर्ष 2016-17 के लिए रोहित बंगवाल व सोनाली तथा सत्र 2017-18 के लिए गुरप्रीत सिंह व हीना ढींगरा को गौरव अवार्ड से नवाजा गया। जबकि, वर्ष 2016-17 में पीजीडीसीए में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रियंका को दक्ष अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। शिवानी सतीजा, मोनिका शर्मा, अंकित रावत, विमला, अजय ठाकुर, सोनिका, भंवर व चंचल गुरंग को कर्नल चौधरी शेरजंग पुरस्कार से नवाजा गया।
इसके अलावा शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मोक्षिका पुंडीर, मुस्कान त्यागी, दविंद्र कौर, सोनिका, पंकज, ललिता कुमारी, महिमा पुंडीर, कपिल, आकाश शर्मा, सुनील जोशी, नीलम, अक्षय, विनोद कुमार, आशीष नेगी, अमित तोमर, प्रीकेश तोमर, रोहित, अंकुर, भुवन, वैभव, मोहित, नितिन, अश्वनी, आयुष, रवि, तनवीर, पूजा, पूनम, पूजा शर्मा, सुनैना, संजीव, मनीष, आसिफ, रोनो देवी, शाहरुख खान, अखिल, मनिंद्र सिंह, रमता, श्वेता, शिल्पा, विशाल, अमिषा, रीतू, मनोज, राहुल भारद्वाज, निशा, जसप्रीत, लखविंद्र, विजय, मनोज, राधा, कमल, दीप चंद, मीनाक्षी व कार्ति शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर शूटर अनुजा जंग, पूर्व विधायक फतेह सिंह, प्राचार्य डॉ. केवी सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष देविंदर चौधरी, पांवटा नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, नवीन धीमान सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।