अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नसीम मोहम्मद दीदान को एक बार फिर से ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश की नई कार्यकारिणी को लेकर सोसायटी की प्रदेश स्तरीय बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसमें शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर व अन्य जिलों से आए सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।
बैठक में अरशद रहमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में सर्वप्रथम पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद इस अवधि के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया जिसमें हमीरपुर जिला के सलामदीन, मोहम्मद सुलतान, जान मोहम्मद, सोलन के मोहम्मद जान, शिमला के मुराद खान, बिलासपुर के मोहम्मद इरफान शामिल रहे।
बैठक के दौरान सोसायटी के संरक्षक अरशद रहमान के हाथों सोसायटी का वर्ष 2018 का नया कलेंडर भी जारी किया गया जिसके बाद कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में सोसायटी को अधिक मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर सोसायटी के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहिद खान का 500 कलेंडर छपवाने तथा 5100 रुपये की राशि देने पर आभार प्रकट किया।
उन्हें सोसायटी द्वारा सम्मानित भी किया गया। अंत में सोसायटी द्वारा गठित चुनाव ट्रिब्यूनल ने चुनावों को लेकर कार्यवाही शुरू की।
इसके तहत सोसायटी की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नसीम दीदान को सर्वसम्मति से पांचवीं बार प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। जबकि मुराद खान को वरिष्ठ उपप्रधान, बिलासपुर के मोहम्मद इरफान, सिरमौर के अनवर खान व हमीरपुर के जान मोहम्मद को उपप्रधान नियुक्त हुए। शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेशाध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान को अधिकृत किया गया।
इस मौके पर लतीफ मोहम्मद, हाजी रमजान, सुल्तान, सलामदीन, इंतजार, इमरान, याकूब बेग, समीर, यासीन अली, शकील अहमद, सलीम अहमद, शेर अली, नजाकत, नायाब हुसैन, नफीस अहमद, असलम, लश्कर, नसीम, साजिद, अशरफ अली, चांद बीबी, ईजीनियर यासीन, वकील शकील अहमद, कैप्टन सलीम अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।