अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर जिला में मिट्टी के तेल की दरें निर्धारित हो गई हैं। जिला दंडाधिकारी सिरमौर बीसी बडालिया ने इसकी अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार नाहन शहर के नगरपालिका क्षेत्र में मिट्टी का तेल 23.59 रुपये प्रति लीटर जबकि सैनवाला, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली, खैरी, त्रिलोकपुर, मोहिला कटोला, बोहलियों, शंभूवाला, बडाबन, जमटा मंडलांह तथा बनेठी में मिट्टी तेल की कीमत 23.82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई हैं।
जंगलाभूड, कंडाईवाला, बर्मा-पापड़ी, पालियों, कौलांवालाभूड, टोका साहिब, निहोग, पंजाहल, बेहडेवाला, कोलर, घौलाकुआं, सैनवाला तथा माजरा में तेल की कीमत 23.85 होगी। रेणुका तहसील यूनियन ददाहू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, भूषण लाल तेल विक्रेता ददाहू, सराहां, कहलोग, जनोट, जामन की सैर, गिरिनगर, रामपूर-भारापूर, मिश्रवाला, क्यारदा, पुरूवाला, पीपलीवाला में मिट्टी के तेल की दरें प्रति लीटर 23.95 रुपये निर्धारित की गई हैं जबकि पांवटा साहिब के गीता भवन, गुरुद्वारा पांवटा साहिब, इंद्रपाल मिट्टी तेल विक्रेता, वार्ड नंबर 8 पांवटा, नगरपालिका क्षेत्र पांवटा साहिब में मिट्टी तेल की दरें 23.88 रुपये रहेंगी। इसी तरह बागथन, नेहरस्वार, अमरगढ़, सूरजपुर, पातलियों, मालवा कोटन, केदारपुर, भूपपूर, रावमापा भांटावाली, बद्रीपुर, बेहराल, बातामंडी, हीरपुर, कांसर कोऑपरेेटिव सोसायटी, बाईला, देवीनगर, मतरालियों, जोहड बस्ती, गोंदपुर, सीएमपी सोसायटी, जामनीवाला, ज्वालापुर, अमरकोट, भूहारनी, बरोटीवाला तथा भेहड़ेवाला में मिट्टी के तेल की दरें 23.99 रुपये निर्धारित की गई हैं। जबकि महीपुर, नैनाटिक्कर, पीपलीधाट, कंडियों, फुपर, शिवपुर, निहालगढ़, टोका-नगला, कोटडी ब्यास, खारा, नैरीवाली, मुगलावाला-करतारपूर, पलोहडी, सीएमपी सलावाला, पुरूवाला, सीएमपी भरोग-भनेडी, खोडोवाला में इसकी कीमत 24.50 रुपये निर्धारित की गई हैं।
लानाबांका, भूरसिंह, जनोट, तीरगढी, गुरुद्वारा भंगाणी साहिब, मानपूर-देवडा, सीएमपी सोसायटी सतौन, मानल, धागली सीएमपी अंबोया, नघेता, डांडा-पग्गर, घगाली, सीएमपी सोसायटी राजपुर तथा संगड़ाह में मिट्टी तेल की नई दरें 25.13 रुपये, जबकि नारग, डंग्यार, पौक्का, खोडरी-माजरी, सीएमपी कमरउ में नई कीमत 25.52 रुपये, रोहाना में सीएमपी कोरग, तीरदोरजी गोंपा तिब्बतन सेटलमेंट तीलोरधार, सीएमपी दुगाना, कटवाडी भागरथ, लवासा ठाकुरद्वारा, तमानी, कोटला पंजौला, गिरिपुल, रैडीगुसान, अकाल अकादमी बडू साहिब में मिट्टी तेल की कीमत 25.61 रुपये कर दी गई हैं। नगरपालिका क्षेत्र राजगढ़ में मिट्टी तेल की नई दरें 25.77 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई हैं।
----------------