फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर दवा इकाई से कामगार हटाने से भड़की मजदूर यूनियन

विज्ञापन
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के गोंदपुर स्थित एक दवा इकाई से कामगारों को बिना पूर्व नोटिस के हटाने से विवाद बढ़ गया है। इकाई में 6 दिन पहले 17 कामगारों का गेट बंद कर बाहर का रास्ता दिखाया है। अब इकाई की मजदूर यूनियन ने बाहरी राज्यों से जबरन कामगार इकाई में मंगवाने का विरोध किया है। आरोप है कि हिमाचलियों को रोजगार प्रदान करने वाली शर्त को इकाई दरकिनार कर रही है।

इकाई के महासचिव सुनील कुमार व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि इकाई मनमानी कर रही है। प्रदेश में तय श्रम विभाग के नियम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। 17 कामगारों को बिना कारण बाहर किया गया है। इसके चलते औद्योगिक इकाई के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध व रोज नारेबाजी कर प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने के बावजूद इकाई मनमानी कर रही है। प्रदेश के कामगारों को बाहर कर बाहरी राज्यों से कामगारों को बिना वेरिफिकेशन व आई कार्ड के दवा इकाई जबरदस्ती काम पर रखती जा रही है जिससे शांत माहौल खराब करने के प्रयास हो रहे हैं। इसकी शिकायत श्रम विभाग के अधिकारियों व डीएसपी पांवटा से कर दी गई है।
विज्ञापन


इकाई प्रबंधन मजदूर यूनियन पर दबाव बनाने को झूठे मामले दर्ज करवा रही है। अब मजदूर यूनियन शांतिपूर्वक विरोध कर रहे यूनियन सदस्यों को बाहरी गुंडों से पिटवाया जा रहा है। यूनियन ने बैठक करने के बाद डीएसपी पांवटा को लिखित शिकायत पत्र सौंप दिया गया है जिसमें मौजूदा स्थिति से बिगड़ रहे माहौल से अवगत करवा दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें