फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंधड़, तूफान की मार से लोग बेहाल, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मौसम रोज करवट बदल रहा है। इससे ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में रोज मौसम खराब हो रहा है। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की बौछारों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन क्षेत्रों में रोजाना रात को बत्ती गुल हो रही है। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में ही रात काटने को विवश होना पड़ रहा है। वीरवार रात को सतौन में आए तूफान के कारण एक लघु उद्योग का शेड टूट गया। सतौन में एक पेड़ दुकान पर जा गिरा, जिससे दुकान की छत को भारी नुकसान पहुंचा। यही नहीं विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

इसके चलते सतौन सहित भलौन, कोडगा, सखोली, मालगी पंचायतों की बिजली गुल हो गई, जिसे शुक्रवार को भी बहाल नहीं किया जा सका। आधे सतौन सहित भजौन, कोडगा और सखोली की पंचायतों के हजारों लोग अंधेरे में रहे। तूफान के समय को छोड़ दिया जाए तो शेष समय यहां प्रचंड गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली न होने से लोगों को बिना पंखे के रात काटनी मुश्किल हो रही है। छोटे बच्चों के साथ परेशानी अधिक बढ़ गई है। उधर, विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गुरुदत्त चौहान ने कहा कि तूफान के कारण बिजली लाइनें टूट गई हैं। भरसक प्रयास के बाद भी इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि शनिवार को बिजली को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें