अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें पटेल हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस, जबकि हिमांशु और मंजू शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार मिला। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। समारोह में मेधावियों और खेलकूद में वर्ष भर अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
मुख्यातिथि विधायक सुखराम चौधरी और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष भाजपा देविंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया। अजौली स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल के विकासात्मक कार्यों तथा मांगों को रखा। मंच संचालन केसर चौधरी ने किया। स्कूली बच्चों ने वंदेमातरम, सुस्वागत गीत, सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, सिरमौरी नाटी, भंगड़ा, गिद्दा, समूहगान, नशा एक बुराई व अनेकता में एकता लघु नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर पूर्व विधायक फतेह सिंह मेहरालु, भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष देविंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष तोमर, प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, पंचायत प्रधान ममता चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य जागीरी राम चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य रणदेव शर्मा, नव युवक मंडल प्रधान सुनील चौधरी, अशोक चौधरी, एसएमसी कमेटी अध्यक्ष उषा देवी, यशपाल सैनी, डॉ. दीर्घायु प्रसाद, वीके राघव, हरीश कुमार, राम प्रकाश, अशोक चौधरी, बलबीर सिंह, सुमन गुप्ता, अर्चना, गुरनाम, राजेश चौधरी, चरनजीत सिंह, रेखा और पूनम समेत अभिभावकों ने भाग लिया।
इन विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
समारोह में शिक्षा और खेलों समेत विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इनमें मंजू, हिमांशु, कोमल, नीलम, तरुण, मीनाक्षी कर्ण, अमन, अंजलि, विशाल, सुनीता, शालू, सचिन, विशाल, मोनिका वर्मा, भारती, खुशी, हरप्रीत कौर, मंजू, मोनिका, आशु, मधुबाला, मंजू शर्मा, मुकेश, करन, नीलम, अमन, खुशी, चरनजीत, संगीत, कनुप्रिया, अक्षदीप, वंशिका, स्नेहा, यांशी, शोभा, जसप्रीत, लोकेश, पीयूष, विजय, ईशा, पूजा, विजय, हरलीन कौर, कुलदीप, हरीश, अच्छरो, पूनम, अंकिता, लक्की, योगेश, रमन, जसप्रीत कौर, अजय, रूपांशी, रीता, शीतल, राम कुमार, राहुल, नरेंद्र, पीयूष, रोहित, रमन कुमार, जसबीर, साक्षी, तरुण कुमार, प्रिंस और हितेश कुमार शामिल हैं।