फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मार्च को पांवटा अस्पताल में धरना देंगी सामाजिक संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर नागरिक कल्याण समिति के नेतृत्व में क्षेत्र की स्वयंसेवी संस्थाएं 12 मार्च को पांवटा अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर सिरमौर नागरिक कल्याण समिति की एक बैठक पांवटा विश्राम गृह में हुई जिसकी अध्यक्षता आरएम रमौल ने की।
बैठक में एक्शन कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से एनएन खतरी को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। जबकि एमएल अग्रवाल को महासचिव, एनसी नेगी, सीएम मधुर व एमएस भटनागर को सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित दर्जनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में 12 मार्च को होने वाले प्रदर्शन का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को देने के लिए होगा। आरएम रमौल ने कहा कि पांवटा सिविल अस्पताल तीन विस क्षेत्रों का केंद्र बिंदु है। अच्छा भवन बनने के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त हैं जिस कारण यह प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। उनकी प्रमुख मांगों में सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक, डायलेसिस मशीनों की सुविधा, डिजिटल एक्सरे, लिफ्ट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती है।
विज्ञापन

बैठक में सेवानिवृत्त पेंशनर संघ, वरिष्ठ नागरिक संघ, उपभोक्ता संघ, सेवानिवृत्त अधिकारी संघ, हिमाचल प्रदेश आरटीआई एक्टिविस्ट संघ व सिरमौर नागरिक कल्याण संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें