अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन संस्थान कालाअंब में वीरवार को इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा के विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय मानकीकरण के लिए उपभोक्ता जागरूकता रहा।
इसमें ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड, परमाणु कार्यालय के हैड साइंटिस्ट दिबेंदु चक्रवर्ती ने शिरकत की। उनका संस्थान में पहुंचने पर सर्वप्रथम संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल डडवाल, प्रधानाचार्य मनजीत सिंह एवं इंजीनियर विशाल शर्मा ने पुष्प देकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा के करीब 150 विद्यार्थियों तथा फैक्लटी सदस्यों ने शिरकत की। दिबेंदु ने विद्यार्थियों को होलोग्राम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्वैलरी का कोई भी सामान खरीदते हुए इस बात का ध्यान रखें के उस पर होलोग्राम लगा है या नहीं।
इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल वेइंग मशीन से वजन कराने एवं आईएसआई मार्का वाली वस्तुएं ही खरीदने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने इस कार्यक्रम के लिए दिबेंदु चक्रवर्ती का आभार प्रकट किया।
-----