फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया को हर्बल का राज बताने में जुटे आयुर्वेदिक चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रदेश के छह चिकित्सक दुनिया को सेहत का राज बताने में जुटे हैं। प्रदर्शनी में चिकित्सक हर्बल दांतुन व हर्बल एक्युप्रेशर की खासियत, लाभों व गुणों से दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। दरअसल दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार से प्रथम अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन एवं आरोग्य प्रदर्शनी का आगाज हुआ है जिसमें 50 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय आयुष मेले में प्रदेश के 6 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को भी महासम्मेलन का हिस्सा बनने का मौका मिला है। 7 दिसंबर तक चलने वाले इस महासम्मेलन में जिला सिरमौर से दो चिकित्सकों डॉ. प्रभाकर मिश्रा व डॉ. रेणु शर्मा का चयन हुआ है। इसके अलावा सोलन से डॉ. रूचिका, डॉ. नंद किशोर व डॉ. शिप्रा और आयुर्वेद निदेशालय शिमला से डॉ. प्रियंका भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की हर्बल दांतुन, हर्बल एक्युप्रेशर (टिंबर) की खासियतें जानकर विदेशों से आए प्रतिनिधियों के अलावा देश के भी कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। बड़ी बात यह है कि हर्बल दांतुन व एक्युप्रेशर को पहली बार प्रदर्शित किया गया है।
बाक्स--
चिकित्सा पद्धति पर भी होगी चर्चा
प्रथम अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन एवं आरोग्य प्रदर्शनी मेें आयुष की विभिन्न चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, युनानी, हौम्योपैथी, सोआरिगपा की दवाइयों व इसकी उपयोगिता पर भी विचार किया जाएगा। विश्व में आयुर्वेद के उद्योग स्थापित करने के साथ-साथ उन्नत प्रकार की दवाइयां बनाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


हर्बल आइटम की बढ़ रही मांग--
उधर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. केआर मोगटा ने बताया कि दिल्ली में महासम्मेलन का प्रथम बार आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रदेश के 6 आयुर्वेदिक चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान नीम, टिंबर, निरगुंडी, कड़ीपत्ता व वासा की हर्बल दांतुन की मांग बढ़ रही है। यह काफी गर्व का विषय है कि प्रदेश के चिकित्सक भी महासम्मेलन का हिस्सा बने हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें