फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलानी नदी के पास बनेगी 50 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत बांकाबाड़ा क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का उद्योग विभाग जल्द कायाकल्प करेगा। उद्योग विभाग ने इस मार्ग की बदहाल दशा को सुधारने के लिए 86 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस रुपये से इस मार्ग की दशा सुधारी जाएगी। यहां 50 मीटर लंबी व सात मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार खड़ी की जाएगी।
गौरतलब है कि सलानी नदी के किनारे एक दर्जन छोटे-बड़े उद्योग स्थापित हैं। पिछले साल हुई भारी बरसात के कारण सलानी नदी की ओर भू-कटाव होने से इन उद्योगों को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षेत्र के उद्यमियों ने यह मुद्दा जिला प्रशासन के समक्ष रखा था जिसके बाद जिला प्रशासन व उद्योग विभाग ने संयुक्त रूप से यहां का मुआयना किया था।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में उचित कारगर कदम उठाने के भी निर्देश दिए थे जिसके बाद प्रदेश औद्योगिक विकास निगम ने सलानी नदी के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने का प्रारूप तैयार कर स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा। अब यह प्रारूप स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

उद्योग विभाग कालाअंब के सदस्य सचिव साक्षी सत्ती व प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अधिशासी अभियंता महिंद्र सिंह ने कहा कि बांका बाड़ा में स्थापित औद्योगिक इकाइयों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के लिए सलानी नदी की ओर पचास मीटर लंबी, सात मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी जिसका प्राक्कलन स्वीकृत हो चुका है। निविदाएं भी हो चुकी हैं। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें