फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे सेमेस्टर के खराब परीक्षा परिणामों पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
बीए, बीएससी और बीकॉम के तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम खराब आने पर एसएफआई भड़क कई है। इन तीनों विषयों में किसी भी छात्र के पास न होने से गुस्साए एसएफआई छात्रों ने शुक्रवार को नाहन कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने विवि प्रशासन व सरकार के खिलाफ रैली निकाली।
एसएफआई ने विवि प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर परीक्षा परिणाम दुरुस्त नहीं किया गया तो वह छात्रों को लामबंद कर उग्र आंदोलन करेगी तथा भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष निशांत अत्री ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में रूसा प्रणाली लागू कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। जबसे रूसा प्रणाली लागू हुई है, परीक्षा परिणाम सही नहीं आ रहे हैं। तीसरे सेमेस्टर के परिणामों में किसी भी छात्र को पास नहीं किया गया है जो सही नहीं है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने एक पत्र प्राचार्य के माध्यम से विवि प्रशासन को भी भेजा जिसमें तीन दिन के भीतर परीक्षा परिणाम दोबारा निकालने की मांग की गई। साथ ही एसएफआई ने धमकी दी है कि यदि तीन दिन में परीक्षा परिणाम दोबारा जारी नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे तथा उग्र आंदोलन के लिए छात्रों को साथ लेंगे।
इस प्रदर्शन के दौरान सीता, संगीता, निशांत, दक्ष चौहान, उमेश, अमित, अभिषेक सहित दर्जनों छात्रों ने भाग लिया।
----तीसरे सेमेस्टर के खराब परीक्षा परिणामों पर प्रदर्शन
एसएफआई ने विवि प्रशासन के खिलाफ निकाली रैली
तीन दिन में परीक्षा परिणाम दोबारा जारी करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें