फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलख ने की शहरवासियों से पैदल चलने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर पर बढ़ रहे ट्रैफिक के बोझ से उत्पन्न हो रही विकराल समस्या पर मंथन करने के लिए अलख संस्था ने शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की। बैठक में शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने की। इस दौरान शहर में दिनों-दिन बढ़ रहे ट्रैफिक तथा बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि नाहन शहर ढाई किलोमीटर के दायरे में बसा है। शहर की संरचना में दर्जनों तंग गलियां व कम चौड़े बाजार शामिल हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता है। शहर में दिन प्रति दिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग तंग गलियों व बाजारों में सारा दिन दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों को ही अपनी आदतों में सुधार लाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी एवं संस्था के महासचिव प्रभात कुमार ने सुझाव दिया कि लोगों को अपनी पुरानी संस्कृति से सीखते हुए ट्रैफिक कम करने में योगदान देना चाहिए। युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों की भांति रोजमर्रा के कामों के लिए पैदल चलना चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा तथा शहर से यातायात का बोझ भी कम होगा। प्रभात कुमार ने कहाकि युवाओं ने वाहन को अपनी जरूरतों में शामिल कर लिया है जो सही नहीं है। न उनके स्वास्थ्य के लिए न शहर के लिए। यदि वह पैदल का रास्ता चुने तो उनका व शहर का दोनों का स्वास्थ्य दुरुस्त रह सकता है।
---अलख ने की शहरवासियों से पैदल चलने की अपील
शहर को ट्रैफिक के बोझ से मुक्त करने के बारे में हुई चर्चा
बैठक में पर्यावरण प्रेमियों ने रखे विचार और दिए जरूरी सुझाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें