लोगों को बूथ स्तर पर जागरूक करेगी भाजपा
शिलाई में किया गया कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। भाजपा शिलाई मंडल के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला शिलाई में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, पावंटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी तथा नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया।
संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 मार्च से 6 अप्रैल तक मेरा परिवार भाजपा परिवार... अभियान चलाया जाएगा। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर लोगों को जागरूक कर मोदी के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को बताएंगे। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में तीन मोर्चों के समेलन भी किए जाएंगे। 26 मार्च को महिला मोर्चा, 31 मार्च को युवा मोर्चा, जबकि 14 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन होगा। इन सम्मेलनों में प्रदेश स्तर के नेता भी उपस्थित रहेंगे। बलदेव तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यों को लेकर जनता बीच जाएं। इस मौके पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, कुलदीप शर्मा, कमलेश पुंडीर, सुनील कपूर, महेंद्र नेगी, कुलदीप राणा, धीरज गुप्ता, दलीप तोमर, महेंद्र काल्टा, द्रोपती शर्मा, आशा तोमर, शामा ठाकुर, अर्चना राणा अनिता शर्मा, जगत नेगी, रजनीश चौहान, नरेश चौहान, पूर्ण ठाकुर, रती राम शर्मा, देवेंद्र धीमान, अरविंद चौहान, दलीप पोजटा, गुमान पोजटा, प्रेम चौहान, नरेंद्र ठाकुर, सतीश शर्मा, रतन भुट्टो, राजेंद्र नेगी, सुखराम शर्मा, बलबीर पुंडीर, अतर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।