आर्कटिक हाउस ने जीता सर्वश्रेष्ठ हाउस का खिताब
कॅरिअर अकादमी स्कूल की वार्षिक खेल स्पर्धा का समापन
विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विजेताओं को दिया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कॅरिअर अकादमी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन की वार्षिक खेल प्रतियोगिता चंबा मैदान में हुई। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाएं करवाई गईं, जिनमें क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, मटका दौड़ और रिले दौड़ आदि शामिल रहीं। इन खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, अधिवक्ता एसके अत्री, अधिवक्ता अमित अत्री वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि इस दौरान स्कूल के चेयरमैन एसएस राठी, समन्वयक मनोज राठी, ललित राठी, प्रधानाचार्य विजय चौहान और स्कूल का समस्त स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें आर्कटिक हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस के खिताब से नवाजा गया। अन्य खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं में शैक दौड़ में कृतिका और नितिन, चम्मच दौड़ में प्रगति, मैराथन में शुभम, लड़कियों की मैराथन में रूपांजलि ने क्रमश: पहले स्थान पर जीत दर्ज की। इसके अलावा दौ सौ मीटर दौड़ में बारहवीं की सना और अभय, आठ सौ मीटर दौड़ में शुभम, कबड्डी में पैसिफिक हाउस, कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में आर्कटिक हाउस ने जीत दर्ज की।