‘बेलू ए बुरा आया जमाना’ से बटोरीं तालियां
रीना ठाकुर के नाम रही बाल मेले की सांस्कृतिक संध्या
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। सराहां के बागथन में मनाए गए जिला स्तरीय बाल मेले की सांस्कृतिक संध्या रीना ठाकुर के नाम रही। उनके गाए गीतों पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। सांस्कृतिक संध्या में लोग गायक देवेंद्र सिंह ने नहीं होना नहीं होना.., जिओ भाई मनसु.., पहाड़ी गीत पेश कर खूब तालियां बटोरीं। विमल शर्मा ने मेरे रश्के कमर.., यह रेशमी जुल्फें, यह शरबती आंखें..., गीत सुना कर लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद स्टार कलाकार रीना ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। रीना ने ठंडे पानी आ रे मजनू बेसों रे..., झूठा किया वायदा आपु नी आया.., बेलू ए बुरा आया जमाना..., बुरा नी मानणा मेरी बातों रा..., काला बाशा कौआ तेरे अंगने, पहाड़ी गीत गाकर पंड़ाल पर बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर मेला कमेटी की प्रधान प्रेमपाल सिंह, डॉ. संदीप शर्मा, बाबू राम सिंह, अनूप ठाकुर, कुशल चौहान, देवेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।