फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमटा में रखी दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ से नाहन विस क्षेत्र को मिलेगी निर्बाध बिजली : डॉ. बिंदल
विज्ञापन

जमटा में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की रखी आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को जमटा में तीन करोड़ 3 लाख की लागत से निर्मित होने वाली दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की आधारशिला रखी।
इसके उपरांत उन्होंने माता बाला सुंदरी दुर्गाष्टमी मेला में शिरकत की। उन्होंने लोगों को दुर्गाष्टमी मेले की शुभकामनाएं दीं। डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी परियोजना से नाहन निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र की 25 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। इससे निर्बाध बिजली मिलेगी व कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत नाहन निर्वाचन क्षेत्र में एक करोड़ 20 लाख की लागत से 38 किलोमीटर नई एलटी और 42 लाख की लागत से साढ़े 10 किलोमीटर लंबी एचटी लाइनें बिछाई जाएंगी। एक करोड़ 23 लाख की लागत से धौलाकुआं में चार नए उच्च शक्ति के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। जबकि 14 लाख से 6 किलोमीटर लंबी पुरानी एलटी लाइनों का रूपांतरण किया जाएगा। साढ़े चार लाख की लागत से शंभूवाला से बनकला और मोगीनंद से खैरा तक एक किलोमीटर लंबी एलटी लाइनें बिछाई जाएंगी। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड मनोज उप्रेती, अधिशासी अभियंता विद्युत राकेश कपूर, पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, दुर्गा युवा मंडल के प्रधान नरेश मोहिल, पूर्व प्रधान प्रेमपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें