फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे 108 एंबुलेंस कर्मी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिले में तीसरे दिन भी 108 एंबुलेंस कर्मी काम पर नहीं लौटे। ऐसे में मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी जिले के कई अस्पतालों में मरीज निजी वाहनों से पहुंचाए गए। हालांकि, एंबुलेंस में होमगार्ड कर्मियों ने सेवाएं जारी रखी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को पेश आ रही हैं। अमर उजाला ने भी शुक्रवार को दिनभर 108 एंबुलेंस पर फोन किया। हालांकि, सेंटर से नंबर पर रिस्पांस मिला लेकिन एंबुलेंस फ्री होने पर ही इमरजेंसी सेवाएं देने की बात कही गई। नाहन, पांवटा, शिलाई, पच्छाद और संगड़ाह आदि क्षेत्रों के कई मरीज निजी वाहनों में ही अस्पताल पहुंचे। ऐसा ही हाल 102 सेवा का भी रहा। उधर, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि तीसरे दिन भी होमगार्ड कर्मी सेवाएं देने में जुटे हैं। बताया कि कफोटा सेंटर में एक एंबुलेंस कर्मी ने ड्यूटी ज्वाइन की है। हड़ताल खत्म हो चुकी है। सभी को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि सभी कर्मी शनिवार से काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि चालकों की कुछ नई भर्तियां भी की गई हैं। जब तक एंबुलेंस कर्मी ड्यूटी नहीं संभालते, होमगार्ड चालक और नए चालक अपनी सेवाएं देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी होमगार्ड कर्मियों के अलावा अस्पताल की एंबुलेंस चालकों ने सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारी तुरंत ज्वाइन करें ड्यूटी : डीसी
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 और 102 के समस्त हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है, लिहाजा वे काम पर लौट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें