फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब बनें अलग पुलिस जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन ने पांवटा साहिब को बद्दी की तर्ज पर अलग पुलिस जिला घोषित करने की मांग की है। सोमवार को फेडरेशन की अहम बैठक अध्यक्ष राजेंद्र मोहन रमौल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें पांवटा साहिब में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर चिंतन किया गया।
बैठक में कहा गया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मकसद से सरकार तुरंत ठोस कदम उठाए। औद्योगिक क्षेत्रों व राज्यों की सीमा लगने के कारण यहां अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसलिए पांवटा को अलग पुलिस जिला बनाना जरूरी हो गया है। इस दौरान एमएल गुप्ता, बीपी भंडारी, एमएस कैंथ, एनएम खतरी, एनडी सरीन, शक्ति सिंह व समीर शर्मा समेत आरटीआई एक्टिविस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इलाके में हत्या, दुराचार, चोरियां व अगवा करने के प्रयास के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ड्रग माफिया, खनन माफिया, भू-माफिया व वन माफिया सिर उठाने लगे हैं। बाहरी राज्यों से महिला को लाकर हत्या करके गिरिपार जैसी शांत चिलौन हेवना क्षेत्र में फेंका जा रहा है। बैठक में मांग उठाई गई कि पांवटा को अलग पुलिस जिला बनाया जाए ताकि यहां पर अलग से एसपी स्तर के अधिकारी व पर्याप्त मात्रा में पुलिस स्टाफ पांवटा क्षेत्र को मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया गया कि पुलिस प्रशासन को उनके दायित्व का पाठ पढ़ाया जाए जिससे सोलन के कसौली जैसी शर्मनाक वारदात की पुनरावृत्ति को रोका जा सकें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें