फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का उपयोग न करें दुकानदार, वरना होंगे चालान : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ..’, मुहिम को लेकर एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान ने बीडीसी सभागार में एक बैठक आयोजित की जिसमें व्यापार मंडल संगड़ाह के सभी पदाधिकारी, नायब तहसीलदार हरिपुरधार हीरा सिंह, तहसीलदार नौहराधार गौतम नेगी, तहसीलदार संगड़ाह राजेंद्र ठाकुर, आईपीएच तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस मौके पर एसडीएम राजेश धीमान ने व्यापारियों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर सर्वाधिक कचरा पॉलिथीन से फैल रहा है। दूसरा सामान एक समय के बाद नष्ट होकर पृथ्वी का अंग बन जाता है लेकिन पॉलिथीन सैकड़ों सालों के बाद भी वैसा ही रहता है जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने दुकानदारों को अपनी दुकानों के समक्ष कूड़ेदान रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह सभी पॉलिथीन का उपयोग करना बिल्कुल छोड़ दें। यदि कोई दुकानदार इसका उपयोग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस मौके पर कचरा प्रबंधन पर डंपिंग साइड के लिए जगह बारे भी चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि नौहराधार, हरिपुरधार व संगड़ाह बाजार को साइलेंस जोन में रखा गया है। यहां स्कूल-कॉलेजों व चिकित्सालयों के निकट गाड़ी की गति और तेज हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध है। ऐसे वाहनों के चालान किए जा सकते हैं।
एसडीएम ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पानी की सही ढंग से क्लोरीनेशन करने, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में मध्याहन के समय बच्चों के हाथ सही ढंग से धुलवाने के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के शौचालयों को भी साफ रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने सभी तहसीलदारों से अपने-अपने तहसील मुख्यालयों में इसी प्रकार बैठकें आयोजित करने का भी आह्वान किया। इस दौरान 31 मई को क्षेत्र के सभी दुकानदारों व मकान मालिकों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर एक बैठक करने का भी निर्णय लिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें