फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में 19 को 16200 बच्चे खाएंगे कृमि नाशक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़ में 19 को 16200 बच्चे खाएंगे कृमि नाशक दवा
205 स्कूलों और 190 आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जाएगी दवा
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राजगढ़ तहसील में 16 हजार 200 बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर सिविल अस्पताल में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें स्कूलों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि 19 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन राजगढ़ के 205 स्कूलों व 190 आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से उन्नीस वर्ष के करीब 16200 बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि वह इस मुहिम को पूरा करने में अपना सहयोग दें तथा इसे सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रविदत्त भारद्वाज ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। जबकि हेल्थ एजुकेटर इंदिरा पुंडीर ने कार्यक्रम के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली, जबकि इससे ऊपर के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 19 फरवरी को छूट जाएंगे, उन्हें 24 फरवरी को दवाई खिलाई जाएगी।
इस बैठक में उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवलकुमार डोगरा, बीआरसी प्रेमचंद सहित सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
----वेद प्रकाश-- तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें